उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) अब एक ही क्लिक में जाने इस ऐप से राज्य के जलस्रोतों की जानकारी।।।

Uttarakhand City news com NIH ने तैयार किया ईश्वर नाम का एक एप।

राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान रुड़की के वैज्ञानिकों ने ईश्वर नाम का एक मोबाइल एप तैयार किया है। वही एप के माध्यम से देश के सभी जल स्रोतों का हाल जान सकेंगे। तथा जल स्रोतों का आंकड़ा भी मिल पाएगा। वही NIH रुड़की के वैज्ञानिक सोबान सिंह रावत बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में प्राकृतिक जल स्रोतों के सूखने और पानी कम होने की समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी समस्या को देखते ईश्वर एप का आविष्कार किया गया है। इस एप में जल स्रोतों का पूरा हाल जान सकेगें। उन्होनें बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एप को उत्तराखंड समेत ओडिशा, मेघालय और हिमाचल प्रदेश के चार राज्यों में स्रोतों का सर्वे शुरू किया जा चुका हैं। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले ज्यादातर लोग पेयजल के लिए जल स्रोत यानी स्प्रिंग पर ही निर्भर हैं। इन सभी स्त्रोतों की जानकरी एप पर मिल सकेगी। साथ ही कही भी बैठकर एप के माध्यम से सुख रहे जल स्त्रोतों का हाल जान सकेंगे।

To Top