उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उत्तराखंड) गंगा जी में नहाते समय बालक बहा.SDRF चला रहा है सर्च अभियान।।

जनपद टिहरी- थाना मुनिकीरेती अंतर्गत ओशो आश्रम के पास डूबे किशोर की खोजबीन में जूटी SDRF उत्तराखंड पुलिस।
ऋषिकेश
मंगलवार को थाना मुनिकीरेती द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि ओशो आश्रम के पास एक बालक गंगा नदी में नहाते समय डूब गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उधमसिंह नगर) बरसात से पहले की तैयारी, दो जलाशयों से निकलेगी सिल्ट ।।

उक्त बालक उमेश कुमार पुत्र हुकुमचंद निवासी:- ग्राम टिकरी ब्राह्मण, जिला पलवल, हरियाणा उम्र 14 वर्ष अपने गांव के बलदेव सिंह पुत्र राम सिंह निवासी पलवल हरियाणा के साथ आश्रम संत श्री आसाराम ब्रह्मपुरी में आए थे, जहां आश्रम के नीचे गंगा नदी में नहाते समय उक्त बालक उमेश कुमार बह गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) खटीमा घटना के बाद आबकारी विभाग अलर्ट,डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग ने चलाया शराब की दुकानों का निरीक्षण अभियान ।।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा SI सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Ad Ad
To Top