उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)टैंकर और कार की टक्कर,मच गई चीख पुकार, छह घायल ।।

हरिद्वार में टैंकर और कार की टक्कर, 6 लोग घायल
हरिद्वार, (uttarakhand City News):
आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को लगभग 12:45 बजे प्रेम नगर फ्लाईओवर, देहरादून साइड सतनाम साक्षी घाट के ऊपर एक सड़क दुर्घटना हो गई। जानकारी के अनुसार इंडियन ऑयल के टैंकर (UK07 CC 1920) को हरियाणा नंबर की मिराज कार (HR26 DU 8179) ने पीछे से टक्कर मार दी।
इस हादसे में कुल 6 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सीपीयू टीम एवं यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल निजी वाहनों एवं एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय हरिद्वार उपचार के लिए भेजा गया।
दुर्घटना के बाद मौके पर यातायात बाधित हो गया था, जिसे पुलिस टीम ने क्रेन और एनएच की हाइड्रा मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराकर सुचारू कराया। बाद में वाहनों को थाना कनखल के सुपुर्द कर दिया गया।

To Top