उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)वाहन खाई में गिरा. चालक और एक खच्चर की मौत ।।

Uttarakhand city news टिहरी : अनियंत्रित वाहन गहरी खाई में गिरा, SDRF का त्वरित रेस्क्यू—चालक की मौत, एक घायल बचाया गया। मृतक की पहचान बॉबी पुत्र श्री जगबीर लाल उम्र लगभग-28 वर्ष निवासी खलासी पट्टी पालीगढ़ के रूप में हुई है।
रविवार को प्रातः समय लगभग 04:40 बजे थाना घनसाली से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि घुत्तू के समीप एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट घनसाली से उप निरीक्षक गब्बर सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(पंतनगर) डायबिटिक मरीजों के लिए मतलब की खबर, इस चावल के पुलाव से मिलेगी राहत, व्रत उपवास के लिए भी उपयुक्त, हुआ पेटेंट ।।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि एक पिकअप वाहन (UK 07 CD 0854) अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया था, जिसमें दो व्यक्ति एवं एक खच्चर सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) ऑनलाइन जनगणन खुद भरें इस तरह से, ध्यान दें बदला नही जा सकता मुखिया का नाम।।

SDRF टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए कड़ी मशक्कत कर एक व्यक्ति को घायल अवस्था में खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। दुर्भाग्यवश वाहन चालक एवं खच्चर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। टीम द्वारा चालक के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। जबकि इस घटना में
पूरन सिंह पुत्र श्री रूप चंद्र सिंह उम्र – 55 वर्ष निवासी ग्राम साथियाला पट्टी भिलग टिहरी गढ़वाल गंभीर रूप से घायल हो गया है।

To Top