उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) बड़ा हादसा टला, मच गई चीख पुकार, बस पेड़ से लटकी।

Uttarakhand city news उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में एक बस बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई गनीमत रही कि यह बस पेड़ से अटक गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना नई टिहरी जनपद की बताई जाती है जहां

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) यहां 24 घंटे का येलो अलर्ट, हिमस्खलन का खतरा ।।

उत्तरकाशी से ऋषिकेश जा रही बस डाबरी गाँव के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को 108 सेवा से इलाज के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भर्ती कराया गया है। शुक्रवार दोपहरउत्तरकाशी से ऋषिकेश जा रही बस ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर डाबरी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 5 मीटर नीचे खेत में पलट गई। दुर्घटना के दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस पेड़ पर अटक गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना पर पुलिस, स्थानीय लोगों और आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारियों ने यात्रियों को बस से बहार निकाला। गैस कटर के मदद से सीटों काटकर यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया।
बस में कुल 30 लोग सवार थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि तीन घायलों को 108 की सहायता से जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचाया गया। जबकि अन्य यात्रियों को अन्य वाहनों से गंतव्य को रवाना किया गया।

To Top