उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया उप निरीक्षक को निलंबित ।।

Uttarakhand city news dehradun पुलिस विभाग से बड़ी खबर आ रही है यहां ड्यूटी के दौरान पद की गरिमा के अनुरूप व्यवहार न करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एक उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने शनिवार को थाना रायपुर में पीआरडी कर्मी की आत्महत्या के प्रकरण में कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत थाना डालनवाला से ड्यूटी में नियुक्त किये गए उ०नि० कृष्ण कुमार सिंह द्वारा ड्यूटी के दौरान पद की गरिमा के अनुरूप व्यवहार न करने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का साफ संदेश है कि इस तरह की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।।

To Top