Uttarakhand city news उत्तराखंड में मानव वन्य जीव संघर्ष कम होने का नाम नहीं ले रहा है राज्य का ऐसा कोई भी जनपद अछूता नहीं है जहां मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं न हुई हो इन सब के बीच वन विभाग भी मानव वन्य जीव संघर्ष की रोकथाम के लिए लोगों को जागरुक कर रहा है लेकिन अनेक घटनाएं सामने आती जा रही हैं घटना पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार क्षेत्र की बताई जाती है जहां पोखड़ा रेंज के धस्माणी गांव में एक गुलदार ने 11 वर्षीय बालक को घर से उठा लिया बताया जाता है कि घर पर
दीपक सिंह खेल रहा था तभी घात लगाए गुलजार ने हमला कर उसको अपने मुंह में दबाया और जंगल की ओर ले गया अचानक हुई इस घटना से परिजनों के शोर मचाने पर गुलदार बच्चे को 20-25 मीटर दूर छोड़कर जंगल में भाग गया। परिजन घायल बच्चे को पहले नौगांव खाल और फिर पौड़ी अस्पताल ले गए जहां से उसे उसे हायर सेंटर भेजा गया है। पता चला है घायल दीपक की हालत स्थिर लेकिन गंभीर बताई जा रही है।




