Uttarakhand city news
वित्तीय वर्ष 2026–28 हेतु मदिरा दुकानों का आवंटन लॉटरी प्रक्रिया से होगा, जिसके लिए जिला अधिकारी ने समय-सारणी जारी कर दी है
जनपद पिथौरागढ़ में वित्तीय वर्ष 2026–27 एवं 2027–28 (द्विवर्षीय) के लिए मदिरा दुकानों के व्यवस्थापन हेतु आबकारी विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत दुकानों के आवंटन की कार्यवाही लॉटरी प्रणाली के माध्यम से संपादित की जाएगी।
जिला आबकारी अधिकारी, पिथौरागढ़ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड आबकारी नीति के अंतर्गत देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों के व्यवस्थापन के लिए निर्धारित समय-सारणी जारी कर दी गई है। इसके तहत प्रथम चरण की लॉटरी प्रक्रिया दिनांक 20 मार्च 2026 को अपराह्न 2:00 बजे से प्रारंभ की जाएगी, जबकि द्वितीय चरण की लॉटरी प्रक्रिया 22 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।
द्वितीय चरण की लॉटरी के उपरांत प्रथम आवक–प्रथम पावक के सिद्धांत के आधार पर शेष मदिरा दुकानों का आवंटन दिनांक 23 मार्च 2026 को पूर्ण कार्यदिवस तक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, ऐसे इच्छुक आवेदक जो प्रथम एवं द्वितीय चरण में शामिल नहीं हो पाए, वे दिनांक 24 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
उक्त समस्त प्रक्रिया जिला कार्यालय सभागार में निर्धारित तिथियों एवं समयानुसार संपन्न कराई जाएगी।




