उत्तरकाशी, -: उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं शुक्रवार को एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ है कार के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की जनहानि की खबर है
जनपद उत्तरकाशी के डामटा क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर यमुना नदी में गिर गया। प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसा डामटा से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे बड़कोट की ओर हुआ।

सूचना मिलते ही डामटा चौकी से पुलिस बल तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं, बड़कोट से एसडीआरएफ की टीम और नौगांव से फायर सर्विस की टीम भी रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सीधे यमुना नदी में जा गिरा। वाहन में चालक समेत दो लोग सवार बताए जा रहे हैं जिन्हें पुलिस ने कड़ी मस्कट के बाद खूब निकला है विस्तृत खबर की प्रतीक्षाहै




