नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय प्रशासन ने 20वें दीक्षांत समारोह के दृष्टिगत पूर्व में खोले गए अवकाश दिवसों के एवज में 2 मार्च एवं 5 मार्च 2026 को विश्वविद्यालय एवं इसके परिसरों में अवकाश घोषित किया है।

जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, विश्वविद्यालय में आयोजित 20वें दीक्षांत समारोह के कारण 1 नवंबर 2026 (ईगास-बग्वाल) तथा 2 नवंबर 2025 (रविवार) को विश्वविद्यालय कार्यालय एवं परिसर खोले जाने के निर्देश दिए गए थे। माननीय कुलपति की स्वीकृति (दिनांक 25 फरवरी 2026) के अनुपालन में अब उक्त तिथियों के बदले 2 मार्च और 5 मार्च 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।
कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मन्द्रवाल द्वारा जारी आदेश (पत्रांक- सा०/पीईआर/494-3/2024/1540, दिनांक 26/02/2026) के अनुसार यह अवकाश विश्वविद्यालय के सभी परिसरों पर लागू होगा।
इस संबंध में डीएसबी परिसर, नैनीताल तथा सर जे.सी. बोस परिसर, भीमताल के परिसर निदेशकों, वित्त नियंत्रक, समस्त प्रकोष्ठ निदेशकों, सहायक कुलसचिवों एवं अनुभाग अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचित किया गया है। साथ ही ईआरपी प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि उक्त सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाए।




