Uttarakhand city news
जिला सेवायोजन कार्यालय, द्वारा कार्यालय परिसर में एक दिवसीय लघु रोजगार मेले का आयोजन दिनांक 27 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे किया जा रहा है। उक्त रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा अस्थायी पदों पर नियुक्ति हेतु प्रतिभाग किया जाएगा।
Pithoragarh news
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले प्रमुख नियोजकों में Tata Motors, MRF, Tata Electronics, Utkarsh Small Finance Bank, Barbeque Nation, Blinkit तथा HDFC Life Insurance सहित अन्य प्रतिष्ठान सम्मिलित हैं।
रोजगार मेले के अंतर्गत अपरेंटिस ट्रेनी, ऑपरेटर ट्रेनी, कलेक्शन ऑफिसर, गेस्ट सर्विस एसोसिएट, ब्रांच डेवलपमेंट मैनेजर, बीमा सखी/अभिकर्ता आदि विभिन्न पदों पर लगभग 1500 से अधिक रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा।
इन पदों हेतु शैक्षिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं बी.टेक (यांत्रिक/इलेक्ट्रॉनिक्स आदि) निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा सामान्यतः 18 वर्ष से 35 वर्ष तक निर्धारित है, जबकि कुछ पदों हेतु अधिकतम आयु 50 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), आधार कार्ड, चार पासपोर्ट साइज फोटो एवं अद्यतन बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ उठा सकते हैं।
इस रोजगार मेले में प्रतिभाग हेतु किसी भी प्रकार का भत्ता अथवा मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। पिथौरागढ़




