उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।।

1.400 किलो अवैध चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय कीमत तीन लाख रुपये ll


बागेश्वर। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने 1.400 किलोग्राम अवैध चरस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग तीन लाख रुपये आंकी गई है।
नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी अजय साह के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 फरवरी 2025 को नीलकंठ रेस्टोरेंट, छाती कांडा रोड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस ने नरेंद्र सिंह कोरंगा (28) निवासी ग्राम चुचेर, थाना कपकोट के कब्जे से 774 ग्राम चरस बरामद की, जिसे वह मोटरसाइकिल (यूके03ए 7511 प्लैटिना) से परिवहन कर रहा था। वहीं महेश सिंह मेहता (26) निवासी ग्राम चुचेर, थाना कपकोट के कब्जे से 626 ग्राम चरस बरामद की गई, जिसे वह यूके02टीए 2857 आल्टो कार से ले जा रहा था। दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है।
दोनों आरोपितों के खिलाफ कोतवाली बागेश्वर में मुकदमा संख्या 09/26 धारा 08/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक मनोहर चंद, कांस्टेबल प्रेम राम, संतोष सिंह (एसओजी/एएनटीएफ), रमेश सिंह (एसओजी/एएनटीएफ), भुवन बोरा (एसओजी) तथा चालक राजेंद्र कुमार शामिल रहे।

Ad Ad
To Top