उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां इस दिन से एन एच रहेगा बंद, एसडीएम ने दिया निर्देश ।।

Uttarakhand city news

राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर रात्रिकालीन यातायात प्रतिबंध, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

पौड़ी/
राष्ट्रीय राजमार्ग-534 (पूर्व एनएच-119) पर गुमखाल से सतपुली के मध्य किमी 175 से 196 तक चल रहे मार्ग सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (दुखद)उत्तराखंड पुलिस परिवार के लिए दुखद खबर, मुख्य आरक्षी का निधन ।

उपजिलाधिकारी रेखा आर्य ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से 02 फरवरी से 05 फरवरी, 2026 तक प्रतिदिन रात्रि 09 बजे से प्रातः 06 बजे तक उक्त मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। दिन के समय यातायात परिस्थितियों के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा।
यात्रियों की सुविधा हेतु वैकल्पिक मार्ग के रूप में सतपुली–काण्डाखाल–सिसल्डी–डेरियाखाल मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गयी है। निर्माण स्थल पर आवश्यक सुरक्षा संकेतक, बैरिकेडिंग एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा आपातकालीन सेवाओं का संचालन सुचारु रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(खटीमा) सीएम धामी ने विंटर कार्निवल का किया शुभारंभ।।

उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि वे अस्थायी असुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। यह व्यवस्था भविष्य में सुरक्षित एवं सुगम सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की जा रही है।

Ad Ad
To Top