उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)भारी हिमपात की चेतावनी का पूर्वानुमान ,बर्फवारी/हिमस्खलन की आशंका, यहां जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी।।

Uttarakhand city news Rudraprayag DGRE के पूर्वानुमान के बाद रुद्रप्रयाग में बर्फवारी/हिमस्खलन की आशंका, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

डेंजर लेवल–2 में रखा गया जनपद रुद्रप्रयाग, ऊँचाई वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील

Defence Geoinformatics Research Establishment (DGRE), चंडीगढ़ द्वारा दिनांक 26 जनवरी, 2026 को सायं 05:00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार 26 जनवरी से 27 जनवरी 2026 की सायं 05:00 बजे तक जनपद रुद्रप्रयाग सहित अन्य ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फवारी एवं हिमस्खलन (Avalanche) की संभावना व्यक्त की गई है। DGRE द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग को Danger Level–2 श्रेणी में रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) न जाए नदी किनारे.बढ़ेगा नदी का जलस्तर.

पूर्वानुमान के अनुसार अधिक बर्फबारी की स्थिति में ऊँचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन (अवलांच) की घटनाएं घटित होने की आशंका बनी हुई है। इसे दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय निवासियों, यात्रियों, पशुपालकों एवं पर्वतीय क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

जिला प्रशासन ने जनसामान्य से निम्न सावधानियां अपनाने का आग्रह किया है—

  1. दिन एवं रात के समय अपने आसपास के क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी/हिमस्खलन की स्थिति की नियमित जानकारी लेते रहें।
  2. बर्फ गिरने या हिमस्खलन की स्थिति में अत्यंत आवश्यक होने पर ही आवागमन करें, अन्यथा ऐसे क्षेत्रों में जाने से बचें।
  3. घरों, अस्थायी आवासों एवं गौशालाओं की छतों पर अत्यधिक बर्फ जमा न होने दें, समय-समय पर सफाई करते रहें।
  4. बर्फीले क्षेत्रों में चलते समय फिसलन एवं बर्फ खिसकने की स्थिति पर विशेष नजर रखें।
  5. यदि किसी कारणवश अत्यधिक बर्फबारी वाले क्षेत्रों में अस्थायी रूप से रह रहे हों, तो एक-दो दिन के लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित एवं निचले स्थानों पर चले जाएं।
  6. जिन स्थानों पर पूर्व में हिमस्खलन की घटनाएं हो चुकी हैं, उन क्षेत्रों में अत्यधिक सतर्कता बरतें।
यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(नैनीताल)डंपर खाई में गिरा, गंभीर अवस्था में ड्राइवर का रेस्क्यू।।

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को भी सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन/आपदा परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)काशीपुर नगर निगम.बिना कर बढ़ाए बढ़ा राजस्व, 121 करोड़ की 798 योजनाओं से बदली शहर की तस्वीर ।।

Ad Ad
To Top