उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)मौसम का मिज़ाज बदला, ऊँचाई वाले इलाकों में हिमपात जारी, झमाझम बरसात भी ।।

मौसम का मिज़ाज बदला, ऊँचाई वाले इलाकों में हिमपात जारी


उत्तरकाशी।
जनपद में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। ऊँचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी होने से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा अवगत कराया गया है कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुक्की टॉप से गंगोत्री तक बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हो गया है। मार्ग को खोलने के लिए बीआरओ की मशीनरी मौके पर तैनात है तथा सायं

यह भी पढ़ें 👉  वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मोटर मैकेनिक सहित चार गिरफ्तार,।

लगभग 4 बजे तक यातायात सुचारू होने की संभावना जताई गई है। फिलहाल क्षेत्र में बर्फबारी जारी है।
बर्फबारी के चलते विद्युत आपूर्ति भी बाधित हुई है।
11 केवी हर्षिल फीडर (मल्ला से गंगोत्री) तथा 11 केवी उत्तरकाशी फीडर (मल्ला से मनेरी) ब्रेकडाउन में चले गए हैं, जिससे संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप है। इसके अतिरिक्त 33 केवी उत्तरकाशी–बड़कोट लाइन भी ब्रेकडाउन में बताई गई है।
उधर, सांकरी, जखोल सहित आंतरिक क्षेत्रों में भी बर्फबारी की खबरें हैं।
तहसील मोरी अंतर्गत कोटगांव, दणगांव सहित कई गांवों में हिमपात हो रहा है। राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र गंगाड़, फितड़ी, जखोल, कोटगांव, दोणी के सभी राजस्व ग्रामों में बर्फबारी जारी है। वहीं गुरारी, नेतवाड़, मोरी, टीकोची, भूतनू, गुरु गढ़ क्षेत्र के ऊँचाई वाले गांव भी बर्फ की चादर से ढकने लगे हैं।

Ad Ad
To Top