उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) इस जनपद में एक दिनी स्कूलों में अवकाश ।।

आदेश

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 15 जनवरी, 2026 को दोपहर 13:30 बजे उत्तराखण्ड के लिए 7 दिनों की जनपद स्तरीय मौसम चेतावनी के दृष्टिगत दिनांक 16 जनवरी, 2026 को जनपद हरिद्वार के अनेक स्थानों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने तथा कुछ स्थानों में शीतलहर / शीत दिवस की स्थिति रहने की सम्भावना व्यक्त करते हुए चेतावनी (ओरेंज अलर्ट) जारी की गयी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 15 जनवरी, 2026 को दोपहर 13:30 बजे उत्तराखण्ड के लिए 7 दिनों की जनपद स्तरीय मौसम चेतावनी के दृष्टिगत विद्यालय व आंगनबाड़ी जाने वाले छात्र-छात्राओं व बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार के समस्त शासकीय, अर्द्ध-शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (नर्सरी व कक्षा-1 से कक्षा-12 तक) तथा ऑगनबाड़ी केन्द्र में दिनांक 16.01.2026 को पठन-पाठन कार्यों का संचालन पूर्णतः बंद रहेगा। उक्त अवकाश तिथि में विद्यालय प्रबन्धन छात्रहित में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में ऑनलाइन के माध्यम से शिक्षण व्यवस्था संचालित कर सकते हैं। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षाओं की प्रयोगात्मक परीक्षाएँ व प्री-बोर्ड परीक्षाएँ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्पादित की जायेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (हल्द्वानी) यहां जिलाधिकारी ने एक ही झटके में 35 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त।।

अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। यदि कोई भी विद्यालय व आंगनबाड़ी केन्द्र उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओ के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)इसका मतलब अभी भी जनपद में बिक रही है अवैध शराब ।।

उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

W (मयूर दीक्षित) जिलाधिकारी,

हरिद्वार।

कार्यालय जिलाधिकारी / जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, हरिद्वार।

पत्रांक 18340/13-आ०प्रब०-DEOC/2025-26

दिनांकः 15 जनवरी, 2026

प्रतिलिपि :- निम्नाकिंत को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषितः-

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) डीएम रयाल का बोर्ड के परीक्षार्थियों के नाम संदेश ।

1-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार।

2-मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार।

3-अपर जिलाधिकारी (वित्त / प्रशासन), हरिद्वार।

4-प्रभारी अधिकारी (आ०प्रब०), जिला कार्यालय, हरिद्वार।

5-नगर मजिस्ट्रेट, हरिद्वार।

6-समस्त उप जिलाधिकारी, जनपद हरिद्वार।

7-मुख्य शिक्षा अधिकारी / जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक शिक्षा), हरिद्वार को अनुपालनार्थ।

8-जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, हरिद्वार को अनुपालनार्थ।

9-जिला सूचना अधिकारी, हरिद्वार को इस निर्देश के साथ प्रेषित कि उक्त सूचना को दैनिक समाचार पत्रों में प्रचार-प्रसार हेतु निःशुल्क प्रकाशित कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी, हरिद्वार।

Ad Ad
To Top