उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उत्तराखंड) यहां डीएम के निर्देश पर यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू ।।

Uttarakhand city news

माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश एवं ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) अधिनियम–2000 के प्रावधानों के अनुपालन में जनपद बागेश्वर स्थित समस्त न्यायालय परिसरों के 100 मीटर क्षेत्र को साइलेंस जोन घोषित किया गया है। उक्त क्षेत्र में लाउडस्पीकर, माइक आदि ध्वनि प्रदूषण उपकरणों का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) फिर झमाझम बरसात, इस दिन से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ,बढ़ेगी ठंड, यहां येलो अलर्ट जारी।।

Bageshwar news

न्यायालय परिसरों के 100 मीटर के भीतर धरना, प्रदर्शन, रैली, जुलूस आदि किसी भी प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन वर्जित होगा। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने समस्त उपजिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी एवं नगर निकायों को निर्देशित किया है कि वे न्यायालय परिसरों से 100 मीटर की परिधि के बाहर निर्धारित स्थलों को धरना-प्रदर्शन हेतु चिन्हित करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) लैब ऑन व्हील्स (इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड) का सीएम धामी ने किया फ्लैग ।।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Ad Ad
To Top