उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)यह राष्ट्रीय राजमार्ग रात्रि में दो दिन रहेगा बंद ।।

स्वला के पास सड़क चौड़ीकरण कार्य में तेजी: 13–14 दिसंबर को रात्रि 8 से प्रातः 6 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग रहेगा पूर्णतः बंद

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिल साइड कटिंग एवं सड़क चौड़ीकरण कार्य को गति देने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने 13 और 14 दिसंबर की रात्रि को रात 8 बजे से प्रातः 6 बजे तक मार्ग को पूर्णतः बंद रखने का निर्णय लिया है। विभाग ने सभी यात्रियों और स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे इस अवधि में यात्रा की योजना पूर्व में ही बना लें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  सतर्कता अपील: जिलाधिकारी के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से रहे सावधान.

हिल साइड कटिंग कार्य की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि कुल 7 बेंचों में से 2 बेंचों की कटिंग पूर्ण हो चुकी है, जबकि शेष बेंचों पर कार्य प्रगति पर है। विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि आगामी कार्य को अधिकतम सावधानी, तकनीकी मानकों तथा सुरक्षित कार्य प्रणाली के अंतर्गत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) भारी बारिश को देखते हुए इस जनपद में स्कूलो व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश ।।

राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने कहा कि निर्धारित अवधि में मार्ग बंद रहने से मशीनों की निर्बाध कार्य क्षमता बढ़ेगी और जोखिम वाले हिस्सों पर कार्य अधिक सुरक्षित तरीके से पूरा किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  यूसीसी की घोषणा से लेकर प्रभावी क्रियान्वयन तक गौरव की अनुभूति - सीएम धामी

विभाग ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह अस्थायी रोक भविष्य में बेहतर और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक है।

Ad Ad
To Top