उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)तीन मंजिला मकान जलकर खाक, बकरी, मुर्गो,खरगोश, भी आग की भेंट चढ़े ।।

Uttarakhand city news

डामटी थुनारा में भीषण आग, तीन मंजिला मकान जलकर खाक
चार बकरियां, 15 मुर्गे और दो खरगोश जलकर मरे; जनहानि नहीं l

Uttarkashi

मोरी तहसील के ग्राम डामटी थुनारा में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। ग्राम प्रधान द्वारा रात्रि लगभग 3 बजे दी गई सूचना के अनुसार स्थानीय निवासी हरपाल सिंह राणा पुत्र हरदयाल सिंह राणा के तीन मंजिला आवासीय भवन में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) ठंडी सड़क दुर्घटना के बाद एक्शन में पुलिस, एसएसपी ने घायल डॉक्टर का जाना हाल, किया निरीक्षण ।।

हादसे में चार बकरियां, 15 मुर्गे और दो खरगोश आग की चपेट में आकर जल गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई और जनहानि की सूचना नहीं है

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (हल्द्वानी) प्राधिकरण की बैठक में डीएम के सख्त निर्देश, आवासीय मानचित्र 15 दिन में और अनावासीय मानचित्र 30 दिन में हो स्वीकृति ।

सूचना मिलते ही राजस्व उप-निरीक्षक मौके के लिए रवाना हो गए हैं। प्राथमिक सूचना के अनुसार पूरा भवन जलकर राख हो चुका है। विस्तृत रिपोर्ट राजस्व विभाग द्वारा जांच के बाद जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) शासन की बड़ी कार्रवाई,डीएम की संस्तुति पर उप निबन्धक निलम्बित, मुख्यालय सम्बद्ध; अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ ।।

Ad Ad
To Top