उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) इस जनपद में खुलेंगे 24 नए आगनबाड़ी केन्द्र।।

Uttarakhand city news dehradun

महिला व बाल विकास को मजबूती: जनपद में खुलेंगे 24 नए आंगनबाड़ी केंद्र

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चम्पावत में महिला एवं बाल विकास सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जनपद में 24 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की गई है।

चंपावत न्यूज

खंड विकास अधिकारी श्री अशोक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन केंद्रों के निर्माण एवं संचालन से दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं, बच्चों तथा गर्भवती एवं धात्री माताओं को पोषण, स्वास्थ्य तथा प्रारंभिक शिक्षा संबंधी सेवाएँ सुलभ होंगी। इससे ग्राम स्तर पर आंगनबाड़ी सेवाओं के विस्तार को नई गति प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें 👉  (एक्सक्लूसिव)यमकेश्वर में दो राज्यों के मुख्य मंत्रियों का संगम, योगी और धामी ने की शिव मंदिर में पूजा अर्चना ।।

उन्होंने बताया कि जिन 24 स्थानों पर नए आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, उनमें धौनरोत, बैला मिनी, खुनाडी, उदाली, बयाला, कठोती, बमन सूखीढांग, पुनेठी, खेतखेड़ा, पल्सों, चूका, नगरगांव, पतलीखेत, कठाड, चौडासेठी, खटोली तल्ली स्वाला, ग्वानी, बिरगोला, चौड़ाकोट धूरा, सायली, तिलौन, कैन्यूडा पानी, लमकनिया एवं आमबाग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी के गुड गर्वनेंस मॉडल पर आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत ।।

नए केंद्र खुलने से न केवल पोषण आहार, टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण, प्री-स्कूल शिक्षा जैसी सेवाएँ बेहतर होंगी, बल्कि महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ भी अधिक सरलता से प्राप्त होगा। खंड विकास अधिकारी श्री अशोक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह पहल जनपद चम्पावत में महिला एवं बाल विकास कार्यक्रमों को नई दिशा प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण कदम है।

Ad Ad
To Top