उत्तराखंड सिटी न्यूज़
धामी सरकार में भ्रष्टाचार पर करारी कार्रवाई, विजिलेंस टीम ने राजस्व उपनिरीक्षक को रंगे हाथ किया गिरफ्तार
बागेश्वर। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्त कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने राजस्व उपनिरीक्षक प्रवीन सिंह टाकुली को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता मनोज सिंह, पुत्र श्री डुंगर सिंह, निवासी ग्राम स्याली, पोस्ट डंगोली, जनपद बागेश्वर ने आरोपी के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी।
आरोपी प्रवीन सिंह टाकुली, स्वर्गीय रणजीत सिंह, मूल निवासी ग्राम सूपी, तहसील कपकोट, जिला बागेश्वर एवं वर्तमान में निवासी ग्राम मण्डलसेरा, पोस्ट एवं जिला बागेश्वर, राजस्व उपनिरीक्षक के रूप में डंगोली, तहसील गरुड़ में तैनात था।
आरोप है कि टाकुली ने भूमि की तस्दीक एवं बैनामा संबंधित कार्य के लिए ₹5,000 की अवैध धनराशि की मांग की। सतर्कता अधिष्ठान की टीम द्वारा सुनियोजित कार्रवाई के दौरान आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया।
मुख्य बिंदु
- शिकायतकर्ता: मनोज सिंह, ग्राम स्याली, डंगोली
- आरोपी: प्रवीन सिंह टाकुली, राजस्व उपनिरीक्षक
- रिश्वत राशि: ₹5,000
- गिरफ्तारी स्थान: डंगोली, तहसील गरुड़, बागेश्वर
- कार्रवाई: विजिलेंस टीम द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तारी
सतर्कता विभाग द्वारा मामले में आगे की विवेचना जारी है। शासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।




