उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) डूबते चाचा भतीजी का रेस्क्यू पुलिस ने अनहोनी को टाला ।।

Uttarakhand city news नदी में डूब रहे चाचा और भतीजी को पुलिस ने रेस्क्यू कल दोनों की जान बचाई जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया ।
शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे बदायूं, उत्तर प्रदेश से 05 सदस्यों का एक परिवार गंगा स्नान हेतु नाव घाट, मुनिकीरेती पहुंचा। स्नान के दौरान अचानक एक 10 वर्षीय बच्ची गंगा नदी के तेज बहाव में बहने लगी। बच्ची को बचाने के प्रयास में उसके चाचा ने भी नदी में छलांग लगा दी, जिससे दोनों ही तेज धारा में बहने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में बारह स्थानों पर खनन पट्टे किए जाएंगे आवटित ।।

घाट पर मौजूद लोगों द्वारा शोर मचाने पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए जल पुलिस टीम सक्रिय हुई और बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जल पुलिस की सतर्कता एवं साहसिक कार्रवाई से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सफल रेस्क्यू के बाद परिवारजनों द्वारा जल पुलिस टीम के प्रति गहरी कृतज्ञता प्रकट की गई।

रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों का विवरण

  1. अवनी, पुत्री श्री अवनीश कुमार, उम्र 10 वर्ष
  2. अरुण कुमार, पुत्र श्री सोहन लाल, उम्र 38 वर्ष
    पता: कारोलिया गांव, पोस्ट लखनपुर, जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश
यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)ग्राफिक एरा अस्पताल ने लगाया विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ।।

रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल टीम

  1. जल पुलिस टीम, मुनिकीरेती
  2. आपदा राहत दल
  3. बोट परिचालक – श्री राजेंद्र सिंह रावत ।
    टिहरी पुलिस द्वारा समय पर की गई त्वरित व साहसिक कार्रवाई से दो अनमोल जिंदगियाँ बचाई जा सकीं। जनपद पुलिस सभी स्थानीय निवासियों व श्रद्धालुओं से अपील करती है कि नदी किनारे सतर्कता बरतें तथा सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें।
Ad Ad
To Top