उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)फिर हादसा,कार खाई में गिरी, एक की और गई जान ।।

Uttarakhand City news देर रात हुए एक और सड़क हादसे में एक और व्यक्ति की जान चली गई घटना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआर एफ ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए रेस्क्यू कर उसे पुलिस को सोफ़ा घटना जनपद के टिहरी, घनसाली क्षेत्रान्तर्गत बढियार गांव के पास की बताई जाती है ।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग)काठगोदाम से चलेगी लंबी दूरी की होली स्पेशल ट्रेन।।

शनिवार को SDRF को थाना घनसाली द्वारा सूचित किया गया कि बढ़ियार गाँव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(नैनीताल)डंपर खाई में गिरा, गंभीर अवस्था में ड्राइवर का रेस्क्यू।।

मौके पर पहुँचने पर पाया गया कि एक कार लगभग 50–60 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था, जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। SDRF टीम ने गहरी खाई से शव को निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व आवश्यक कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की उत्पादकों कें साथ गोष्टी ।।

मृतक की पहचान
नाम: बेलप सिंह गुसाईं
पिता का नाम: शिवराम गुसाईं
उम्र: 55 वर्ष
निवासी: टिहरी गढ़वाल

Ad Ad
To Top