उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)आज फिर भालू का बड़ा हमला. सात महिला घायल ।।

uttarakhand City news फिर भालू का हमला

भालू के हमले में ग्रामीण महिलाएं हुईं घायल

वन विभाग की टीम पहुंची मौके पर

रुद्रप्रयाग

    शुक्रवार की सुबह 9 बजे धारकुडी गांव की महिलाओं पर भालू द्वारा हमला किया गया। भालू द्वारा किए गए इस हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके अलावा 6 अन्य महिलाएं साधारण रुप से घायल हुयी हैं। 
   उप प्रभागीय वनाधिकारी डीएस पुंडीर ने बताया कि घटना ग्राम सभा धारकुडी से लगभग एक किमी दूर आरक्षित वन के बधाणी वीट में हुयी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार हेतु रणधार स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। उक्त घटना में एक महिला कीडी देवी पत्नी प्रेम सिंह, उम्र -55 को उपचार हेतु हायर सेन्टर रेफर किया गया जबकि अन्य महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। बताया कि घटना के बाद मौके पर वन क्षेत्राधिकारी उत्तरी जखोली सहित वन विभाग की पूरी टीम को तैनात कर दिया गया हैं। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को सावधानी बरतने हेतु जागरूक किया गया है। 
  उन्होंने बताया कि उक्त घटना में घायल हुई महिलाओं के नाम निम्नवत् है-

सीमा देवी पत्नी सूरज सिंह, उम्र-27, वर्ष।
अनु देवी पत्नी धनवीर सिंह, उम्र-26, वर्ष।
कीडी देवी पत्नी प्रेम सिंह, उम्र- 55 वर्ष। गंभीर घायल।
सोना देवी पत्नी दीपक सिंह, उम्र-39, वर्ष।,
सुनीता देवी पत्नी प्रकाश सिंह, उम्र-,33 वर्ष।
पिंकी देवी, उम्र 32, वर्ष।
फूल देवी पत्नी महावीर सिंह, उम्र-35 वर्ष।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)राज्य की सुरक्षा व्यवस्था. गृह सचिव ने की उच्च स्तरीय बैठक ।।

Ad Ad Ad Ad Ad
To Top