उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)अभी-अभी लगे भूकंप के झटके. आया इस जनपद में भूकंप ।।

uttarakhand city news

उत्तराखंड में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.6 लेकिन घबराने की कोई बात नहीं
उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है अभी-अभी राज्य के उत्तरकाशी जनपद में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज ।।


मंगलवार रात उत्तराखंड के पर्वतीय जनपद उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी से लगभग 63 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में था।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)डीएम का अभिनव प्रयोग.प्रशासन के गलियारों तक पहुँची सीमांत क्षेत्र की बेटियाँ — डीएम भटगांई की दूरदर्शी पहल ।।

भूकंप रात 7 बजकर 30 मिनट 10 सेकंड (IST) पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई। इसका केंद्र 31.15 अक्षांश और 77.99 देशांतर पर स्थित था, जबकि गहराई लगभग 5 किलोमीटर दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में बारह स्थानों पर खनन पट्टे किए जाएंगे आवटित ।।

अचानक धरती हिलने से लोग घरों से बाहर निकल आए, हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक कहीं से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

Ad Ad
To Top