उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)बाल बाल बचे 24 यात्री. मच गई चीख पुकार,एसडीआरएफ का रेस्क्यू।।

जनपद चम्पावत:बस्तियां नामक स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त बस से SDRF ने घायलों को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल

आज दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि पोस्ट टनकपुर से लगभग 12 किलोमीटर दूर चम्पावत रोड पर बस्तियां नामक स्थान पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। उक्त सूचना पर SDRF टीम पोस्ट टनकपुर से उप निरीक्षक दीपक जोशी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  (एक्सक्लूसिव)यमकेश्वर में दो राज्यों के मुख्य मंत्रियों का संगम, योगी और धामी ने की शिव मंदिर में पूजा अर्चना ।।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि एक प्राइवेट बस (नंबर-UK 04PA 3380) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई थी, जिसमें कुल 23 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई थीं। SDRF टीम द्वारा जिला पुलिस व फायर सर्विस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कड़ी मशक्कत कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Ad Ad
To Top