उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) यहां बना ट्री हाउस नैसर्गिक सौंदर्य का ले सकते हैं लुत्फ़।।

Uttarakhand City news com डॉ धनन्जय मोहन, प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर के अन्तर्गत दक्षिणी जसपुर रेंज के वन क्षेत्रों का दौरा कर रात्रि काल में फील्ड निरीक्षण करते हुए उत्तरी जसपुर रेंज के फॉटों वन विश्राम भवन में रात्रि स्थगन किया गया।


इसके दूसरे दिन डाo धनंजय मोहन द्वारा फॉटो ईको टूरिज्म जोन का निरीक्षण किया गया एवं फॉटों में नवनिर्मित ट्री हॉऊस का उद्घाटन भी किया गया। उनके द्वारा फॉटों ईको टूरिज्म जोन से सम्बन्धित विभिन्न कार्यों जैसे साइनेजेस,

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)काशीपुर नगर निगम.बिना कर बढ़ाए बढ़ा राजस्व, 121 करोड़ की 798 योजनाओं से बदली शहर की तस्वीर ।।

अवस्थापना विकास, नेचर गाइड्स का व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम, कैमरा ट्रैप द्वारा बाघ एवं अन्य सहचरी वन्य जीवों का अनुश्रवण आदि तथा तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के अंतर्गत स्थित तुमड़िया जलाशय में प्रवासी पक्षियों की महत्ता के दृष्टिगत इसे एवं हरिपुरा-बौर जलाशय को रामसर संरक्षण आरक्षिति बनाए हेतु आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही संवेदनशील आरक्षित वन क्षेत्रों में

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हरिद्वार)यूपी के उपमुख्यमंत्री का हुआ स्वागत ।।

अतिक्रमण की प्रभावी रोकथाम एवं वन्य जीवों के वास स्थल सुधार एवं दीर्घकालीन संरक्षण से सम्बन्धित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये। फील्ड निरीक्षण के दौरान डॉ0 धीरज पाण्डे, मुख्य वन संरक्षक, कुमाऊॅ, डॉ0 विनय भार्गव वन संरक्षक, पश्चिमी वृत्त, श्री प्रकाश चन्द्र आर्य, प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर, श्री दिगांथ नायक, प्रभागीय वनाधिकारी, रामनगर, श्री मनीष जोशी, प्रभागीय वनाधिकारी, श्री संदीप गिरी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, जसपुर, श्रीमती किरन शाह, उप प्रभागीय वनाधिकारी, श्री कृपाल सिंह बिष्ट वन क्षेत्राधिकारी, उत्तरी जसपुर एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। रामनगर न्यूज़

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)धनंजय गिरी प्रकरण में विवेचक निलंबित, पीड़ितों को धन वापसी हेतु SIT सक्रिय ।।

Ad Ad
To Top