उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) इस जनपद में हुए पुलिस उपाधीक्षकों के स्थानांतरण. देखें,किसे मिली कहां जिम्मेदारी ।।

Uttarakhand city news.com पुलिस प्रशासन की व्यवस्था को चाकचौबंद करते हुए उधम सिंह नगर जनपद में एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले किए हैं। उन्होंने विभिन्न पुलिस अधिकारियों को जिले के अलग-अलग सर्किल और शाखाओं में नई जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  (एक्सक्लूसिव)यमकेश्वर में दो राज्यों के मुख्य मंत्रियों का संगम, योगी और धामी ने की शिव मंदिर में पूजा अर्चना ।।

तबादलों की सूची इस प्रकार है:

भूपेंद्र सिंह धोनी – क्षेत्राधिकारी, पंतनगर

वैभव सैनी – क्षेत्राधिकारी, बाजपुर

दीपक कुमार – क्षेत्राधिकारी, काशीपुर

राम आर्य – क्षेत्राधिकारी, पुलिस लाइन रुद्रपुर; साथ ही पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन और पर्यवेक्षण अधिकारी, एसओजी, ऊधम सिंह नगर

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) बागेश्वर के कीवी मैन कोरंगा व क्रिकेटर प्रेमा रावत को नंदा शिखर सम्मान ।।

इन बदलावों के बाद जिले में पुलिस व्यवस्था को और भी सशक्त बनाने की कोशिश की गई है, ताकि कानून व्यवस्था को और बेहतर तरीके से संभाला जा सके।

Ad Ad
To Top