Uttarakhand city news पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस को मझोला पकड़िया से हरी झंडी, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई रफ्तार
पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस
पीलीभीत
वाणिज्य उद्योग सूचना एवं इलेक्ट्रॉनिक प्रौद्योगिकी मंत्री जितिन प्रसाद ने बुधवार को टनकपुर–दिल्ली के मध्य

संचालित गाड़ी संख्या 12035/36 पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस को मझोला पकड़िया रेलवे स्टेशन से दोपहर 12:05 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर स्टेशन परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर रहा।
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक, जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस ट्रेन के नियमित संचालन और ठहराव से कुमाऊं एवं गढ़वाल क्षेत्र के बीच संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी से यात्रियों को सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा, वहीं स्थानीय व्यापार, शिक्षा और पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। रेलवे सुरक्षा बल (RPF), राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था संभाली। यात्रियों की सुविधा, यातायात नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।
क्षेत्रीय विकास की दिशा में अहम कदम
जिससे रोजगार और व्यापार के अवसरों में वृद्धि की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों की नई मांग
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने टनकपुर से अमृतसर तक वाया बरेली अथवा लालकुआं होकर एक नई एक्सप्रेस ट्रेन संचालित किए जाने की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि पंजाब और उत्तराखंड के बीच सीधी रेल सेवा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और धार्मिक व व्यावसायिक यात्रा को बढ़ावा मिलेगा।
रेलवे प्रशासन ने जनभावनाओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस की यह रवानगी क्षेत्र के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाली साबित हो रही है।




