देश के रक्षा मंत्री Rajnath Singh शनिवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत Pantnagar Airport पहुँचे।
एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने उनका पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। साथ ही उन्हें उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक पारंपरिक टोपी भी पहनाई गई।
इस दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति तथा मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी सहित अन्य अधिकारियों ने भी रक्षा मंत्री का पुष्प भेंट कर स्वागत किया।
अल्प विश्राम के उपरांत रक्षा मंत्री हेलीकॉप्टर से अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए Haldwani के लिए रवाना हो गए।




