उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उधमसिंह नगर) बनेगी एकीकृत जांच चौकी, केंद्र ने भूमि की स्वीकृत।।

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के चंपावत जनपद के बनबसा क्षेत्र में एकीकृत जांच चौकी (Integrated Check Post) के निर्माण के लिए वन भूमि विचलन को अंतिम स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह स्वीकृति वन (संरक्षण एवं संवर्धन) अधिनियम, 1980 की धारा 2 के अंतर्गत दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में लगे भूकंप के झटके ।।

इस परियोजना के लिए कुल 34.00 हेक्टेयर आरक्षित वन भूमि को भूमि बंदरगाह प्राधिकरण, भारत (Land Port Authority of India) के पक्ष में विचलित किया गया है। यह भूमि तराई पूर्व वन प्रभाग, हल्द्वानी के अंतर्गत चैनी कम्पार्टमेंट-14, बनबसा, पूर्णागिरी (टनकपुर) तहसील, जिला चंपावत में स्थित है।

Ad Ad
To Top