उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उधमसिंह नगर) आज सड़क पर दिखे. ओवरलोड वाहन, बड़ी कार्रवाई ।।

ओवरलोड और बिना फिटनेस वाले वाहनों पर चला परिवहन विभाग का शिकंजा, 75 चालान, 18 वाहन सीज
उधम सिंह नगर संभाग के जिला अधिकारी एवं संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) के निर्देशानुसार परिवहन विभाग की टीमों ने काशीपुर, बाजपुर और जसपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
दिनांक 17 फरवरी 2026 को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) काशीपुर संदीप वर्मा के नेतृत्व में सचल दल काशीपुर, जसपुर और इंटरसेप्टर की संयुक्त टीमों द्वारा मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, बिना फिटनेस प्रमाणपत्र और बिना टैक्स संचालित वाहनों को विशेष रूप से चिह्नित किया गया।
व्यापक जांच के दौरान कुल 75 वाहनों का चालान किया गया, जिनमें से 18 वाहनों को सीज किया गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संदीप वर्मा ने कहा कि ओवरलोडिंग करने वाले भारवाहनों, यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले तथा बिना वैध दस्तावेजों के संचालित वाहनों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान परिवहन कर अधिकारी नंदन आर्य, अनिल कुमार, सचिन, प्रमोद कर्नाटक सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad Ad
To Top