उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उधमसिंह नगर) प्रशासन ने की ग्रीष्मकालीन धान की नर्सरी नष्ट, हुआ विरोध ।।

Uttarakhand city news उधम सिंह नगर जिला प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन धान पर पूरी तरह से रोक लगा दी है लेकिन उसके बावजूद भी कुछ काश्तकार ग्रीष्मकालीन धान की नर्सरी लगा रहे हैं जिनको गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर आज बड़ी कार्रवाई हुई है। शुक्रवार को

ग्रीष्मकालीन धान की रोकथाम पर कार्यवाही करते हुए उपजिलाधिकारी गदरपुर की अध्यक्षता में तहसीलदार गदरपुर के साथ राजस्व टीम तथा कृषि विभाग द्वारा तहसील गदरपुर के मदनपुर क्षेत्र अंतर्गत 0.151 हेक्टेयर पर लगायी गई ग्रीष्मकालीन धान की नर्सरी को नष्ट किया गया तथा मौके पर पौध लगाने हेतु रखे लगभग एक कुंतल बीज को भी जब्त किया गया। इसके साथ ही एक अन्य क्षेत्र बरीराई में लगभग 0.405 हेक्टेयर क्षेत्र में बोयी गई धान की पौध को नष्ट करने में टीम को लोगो के तीव्र विरोध का सामना करना पड़ा। किसानो को यह समझने पर कि ग्रीष्मकालीन धान की अनुमति मात्र उन क्षेत्रों में है जहाँ पर भूमि दलदली होने के कारण कोई फसल हो पाना संभव नहीं है। अंत में किसानो द्वारा लिखित में सहायक कृषि अधिकारी अनिल अरोड़ा को एक शपथ पत्र दिया कि यदि 7 मार्च तक शासन से उन्हें ग्रीष्मकालीन धान लगाने की कोई अनुमति प्राप्त नहीं होती है तो स्वयं पौध को नष्ट कर देंगे या प्रशासन करवा दें उन्हें आपत्ति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त लोगो से यह अपील भी की गई कि बिना प्रशासन की अनुमति के ग्रीष्मकालीन धान बिल्कुल ना लगाये तथा उक्त अनुमति भी दलदली भूमि तथा अन्य कोई फसल का विकल्प मौजूद ना होने की दशा में ही दी जाएगी।

Ad
To Top