उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(टनकपुर) पूर्णागिरि मेले के लिए दो स्पेशल ट्रेन, इन यात्रियों को होगा फायदा।।

Uttarakhand city news Tanakpur रेलवे प्रशासन द्वारा इज्जतनगर मंडल पर रेल यात्रियों की माँ पूर्णागिरि मेला के दौरान होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए सुविधाजनक रेल परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल गाड़ी 05307/05308 टनकपुर-बरेली जं.-टनकपुर तथा 05451/05452 कासगंज-टनकपुर-कासगंज का संचालन 06 मार्च से 30 जून, 2026 तक प्रतिदिन निम्न समय-सारणी के अनुसार किया जायेगा:-

05308 बरेली जं.-टनकपुर मेला स्पेशल गाड़ी बरेली जंक्शन से 01.50 बजे, बरेली सिटी से 02.06 बजे, इज्जतनगर से 02.20 बजे, भोजीपुरा से 02.38 बजे, सेथल से 02.55 बजे, बिजौरिया से 03.05 बजे, शाही से 03.15 बजे, पीलीभीत से 03.35 बजे, न्योरिया हुसैनपुर से 03.53 बजे, मझोला पकड़िया से 04.04 बजे, खटीमा से 04.40 बजे प्रस्थान कर टनकपुर 05.40 बजे पहुँचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)होली व रमजान को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की जांच ।।

जबकि वापिसी में उसी दिन 05307 टनकपुर-बरेली जं. मेला स्पेशल गाड़ी टनकपुर से 21.35 बजे, खटीमा से 22.05 बजे, मझोला पकड़िया से 22.17 बजे, न्योरिया हुसैनपुर से 22.32 बजे, पीलीभीत से 23.05 बजे, शाही से 23.20 बजे, बिजौरिया से 23.30 बजे, सेंथल से 23.40 बजे, भोजीपुरा से 23.57 बजे, दूसरे दिन इज्जतनगर से 00.17 बजे, बरेली सिटी से 00.35 बजे प्रस्थान कर बरेली जंक्शन 01.00 बजे पहुँचेगी।

05451 कासगंज-टनकपुर सवारी गाड़ी मेला स्पेशल कासगंज से 04.35 बजे, कासगंज सिटी से 04.45 बजे, गंगागढ़ हाल्ट से 04.53 बजे, सोरों 04.59 बजे, मानपुर नगरिया से 05.09 बजे, कछला ब्रिज से 05.20 बजे, कछला हाल्ट से 05.25 बजे, बितरोई से 05.31 बजे, उझानी से 04.44 बजे, शेखूपुर से 05.54 बजे, बदायूँ से 06.05 बजे, मल्लन नगर से 06.14 बजे, घटपुरी से 06.20 बजे, करतौली से 06.29 बजे, मकरन्दपुर से 06.37 बजे, बमियाना से 06.50 बजे, रामगंगा से 07.04 बजे, बरेली जंक्शन से 07.20 बजे, बरेली सिटी से 07.35 बजे, इज्जतनगर से 07.55 बजे, दोहना से 08.08 बजे, भोजीपुरा से 08.20 बजे, दिबनापुर से 08.33 बजे, सेथल से 08.46 बजे, बिजौरिया से 08.56 बजे, शाही से 09.12 बजे, ललोरीखेड़ा से 09.20 बजे, पीलीभीत से 10.05 बजे, न्योरिया हुसैनपुर से 10.28 बजे, मझोला पकड़िया से 10.39 बजे, खटीमा से 11.00 बजे, बनबसा से 11.30 बजे प्रस्थान कर टनकपुर 12.15 बजे पहुँचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  (अभी-अभी) डीएम ने उप जिला मेला चिकित्सालय एव जिला महिला चिकित्सालय में औचक मारा छापा ।।

जबकि वापसी में उसी दिन 05452 टनकपुर -कासगंज सवारी गाड़ी मेला स्पेशल टनकपुर से 13.10 बजे, खटीमा से 13.40 बजे, मझोला पकड़िया से 14.00 बजे, न्योरिया हुसैनपुर से 14.25 बजे, पीलीभीत से 14.48 बजे, ललोरीखेड़ा से 14.56 बजे, शाही से 15.05 बजे, बिजौरिया से 15.15 बजे, सेंथल से 15.38 बजे, दिबनापुर से 15.44 बजे, भोजीपुरा से 16.03 बजे, दोहना से 16.10 बजे, इज्जतनगर से 16.22 बजे, बरेली सिटी से 16.40 बजे, बरेली जंक्शन से 16.55 बजे, रामगंगा से 17.05 बजे, बमियाना से 17.18 बजे, मकरन्दपुर से 17.27 बजे, करतौली से 17.35 बजे, घटपुरी से 17.44 बजे, मल्लन नगर से 17.50 बजे, बदायूँ से 18.02 बजे, शेखूपुर से 18.09 बजे, उझानी से 18.25 बजे, बितरोई से 18.38 बजे, कछला हाल्ट से 18.44 बजे, कछला ब्रिज से 16.49 बजे, मानपुर नगरिया से 19.00 बजे, सोरों से 19.12 बजे, गंगागढ़ हाल्ट से 19.18 बजे, कासगंज सिटी से 19.40 बजे प्रस्थान कर कासगंज 20.00 बजे पहुँचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के दो प्रोजेक्ट्स का SKOCH Award हेतु चयन ।।

Ad
To Top