उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर)लालकुआं, भीमताल में अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार।।

लालकुआं में 188 टेट्रा पैक शराब के साथ युवक गिरफ्तार
कोतवाली लालकुआं पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गश्त और चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने त्रिभुवन आर्या (21 वर्ष) निवासी खड़कपुर बेरीपड़ाव को हल्दूचौड़ क्षेत्र में बेरीपड़ाव रेलवे क्रॉसिंग के पास पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 188 टेट्रा पैक देशी अंगूरी शराब बरामद हुई।
इस मामले में कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 49/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
भीमताल में 96 पाउच मसालेदार शराब बरामद
थाना भीमताल पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में अमृतपुर रोड से गौला नदी की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान कार्रवाई की।
इस दौरान पुलिस ने विशाल आर्या (22 वर्ष) निवासी कुसुमखेड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 96 पाउच टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब बरामद की गई।
आरोपी के खिलाफ थाना भीमताल में एफआईआर संख्या 11/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Ad
To Top