उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून) दस जनपदों में बारह निरीक्षक तैनात हुआ बड़ा बदलाव ।।

Uttarakhand city news dehradun शासन से बड़ी खबर आ रही है शासन ने यातायात व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए बड़ा कदम उठाया है,चारधाम यात्रा के सुरक्षित संचालन एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 51 दलनायकों का विभिन्न इकाइयों में स्थानांतरण किया गया है तथा देहरादून सहित 10 जनपदों में 12 यातायात निरीक्षकों की तैनाती की गई है।हाल ही में प्लाटून कमांडर से दलनायक पद पर पदोन्न्त हुए 21 दलनायकों सहित कुल 51 दलनायकों को यातायात, एसडीआरएफ, आईआरबी, एवं पीएसी वाहिनियों एवं जनपदों में स्थानान्तरित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)नैनीताल जनपद में पर्याप्त गैस और तेल, डीएम ने बताया स्टॉक ।।

आगामी चारधाम यात्रा के सुगम व सुरक्षित संचालन तथा प्रदेश में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय द्वारा 12 यातायात निरीक्षकों को जनपद देहरादून, हरिद्वार, चमोली, उत्तरकाशी, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा एवं बागेश्वर में स्थानान्तरित / तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)बड़ी तादात में चरस बरामद, दो गिरफ्तार।।

इसके अतिरिक्त, प्रदेश के विभिन्न जनपद/वाहिनियों में रिक्तियों के सापेक्ष, निर्धारित समयावधि पूर्ण होने एवं पदोन्नति के फलस्वरूप 5 दलनायकों को जनपद देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधमसिंहनगर एवं बागेश्वर में प्रतिसार निरीक्षक के पद पर और 34 दलनायकों को एसडीआरएफ, आईआरबी एवं पीएसी वाहिनियों में स्थानान्तरित किया गया है।

To Top