उत्तराखण्ड वन विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति
देहरादून,
उत्तराखण्ड शासन ने वन विभाग में व्यापक स्तर पर तबादलों और पदोन्नतियों के आदेश जारी किए हैं। संयुक्त सचिव सत्यप्रकाश सिंह द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार कुल 31 अधिकारियों को नवीन तैनाती दी गई है।

आदेश के मुताबिक कई अधिकारियों को पदोन्नति के फलस्वरूप स्थायी प्रभार सौंपा गया है, वहीं कुछ अधिकारियों को रिक्त पदों और जनहित को ध्यान में रखते हुए नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

प्रमुख तबादले और पदोन्नति
- प्रदीप कुमार को प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी, सिविल सोयम प्रभाग अल्मोड़ा बनाया गया।
- कार्तिकेय को प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी, वन वर्धनिक साल हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई।
- संतोष कुमार पंत को प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी, भूमि संरक्षण प्रभाग रानीखेत नियुक्त किया गया।
- अजय लिंगवाल को उप निदेशक कार्यालय, प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) देहरादून का प्रभार सौंपा गया।
- मयंक कुमार को प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी, भूमि संरक्षण प्रभाग कालसी भेजा गया।
- मनीष जोशी को प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी, अतिरिक्त भूमि संरक्षण प्रभाग रामनगर तैनात किया गया।
- विकास रावत को सिविल सोयम प्रभाग पुरोला भेजा गया।
- शालिनी जोशी, नेहा चौधरी, आरती, उषा पुरी, अनिल कुमार जोशी, अनिल सिंह रावत, राखी जुयाल, उदयनन्द, किरण शाह, साधु लाल, ललित कुमार, राजकुमार, लक्की शाह समेत कई अधिकारियों को पदोन्नति पर स्थायी जिम्मेदारी दी गई है।

- ज्वाला प्रसाद प्रशिक्षण के बाद हरिद्वार वन प्रभाग में लौटे हैं।
- सुनील कुमार को चम्पावत वन प्रभाग में भेजा गया।
- बिन्दरपाल को पार्क वार्डन कार्बेट टाईगर रिजर्व रामनगर का दायित्व दिया गया।
- अमित कुमार ग्वासीकोटी को प्रभारी वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र कालागढ़ बनाया गया।
- सावित्री गिरी का निगम से प्रतिनियुक्ति समाप्त कर तराई पूर्वी प्रभाग हल्द्वानी भेजा गया।
- पूजा पयाल को प्रतिनियुक्ति पर उत्तराखण्ड वन विकास निगम भेजा गया।
- शिवानी गहलौत को निगम से प्रतिनियुक्ति समाप्त कर लैन्सडौन प्रभाग कोटद्वार भेजा गया।
- सुनील दत्त बलोनी को उत्तरकाशी प्रभाग का प्रभार दिया गया।
- रश्मि ध्यानी को भी उत्तरकाशी में उप प्रभागीय वनाधिकारी बनाया गया।
- जुगल किशोर को बद्रीनाथ वन प्रभाग गोपेश्वर भेजा गया।
- विजय सैनी का निलम्बन समाप्त होने पर प्रभारी राजाजी टाईगर रिजर्व नियुक्ति हुई।
शासन के निर्देश
शासन ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए बिना तुरंत नवीन पदभार ग्रहण करें और अनुपालन आख्या शासन को भेजें।
इस व्यापक तबादला-पदोन्नति आदेश से प्रदेश में वन विभाग की कार्यप्रणाली को गति मिलने की संभावना है।

