उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर) उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा.पिकअप खाई में गिरी एक की मौत. दो घायल ।।

Uttarakhand city news

उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं दे रहे हैं शनिवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना क्रम के अनुसार वाहन के खाई में क
गिरने से यह हादसा हुआ घटना देहरादून जनपद के कालसी डैम के पास की बताई जाती है जहां पर SDRF की त्वरित कार्रवाई, से दो घायलो को सुरक्षित, खाई से निकल गया जबकि इस घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।
शनिवार को आपदा नियंत्रण कक्ष देहरादून से प्राप्त सूचना के अनुसार कालसी डैम के पास एक पिकअप वाहन के गहरी खाई में गिरने की दुर्घटना की जानकारी SDRF को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पोस्ट डाकपत्थर से उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के अनाम द्वीपों एवं चट्टानों का होगा नामकरण, आप भी दे सकते हैं अपना सुझाव ।।

घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि वाहन में कुल 03 व्यक्ति सवार थे। जिनमें से दो व्यक्ति—

नरेश पुत्र फकीरा, उम्र 28 वर्ष, ग्राम बाला

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)धनंजय गिरी प्रकरण में विवेचक निलंबित, पीड़ितों को धन वापसी हेतु SIT सक्रिय ।।

सुनील पुत्र रमेश, उम्र 26 वर्ष, ग्राम मिन्डाल

घायल अवस्था में लगभग 100 मीटर गहरी खाई से सुरक्षित निकालकर 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार हेतु अस्पताल भेजे गए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) पिता को नहीं दिया भरण पोषण, डीएम ने पुत्र की काटी आरसी ।।

तीसरा व्यक्ति गोविंदा पुत्र जवाहर सिंह, उम्र 28 वर्ष, ग्राम जगथान, वाहन के नीचे फंसा हुआ मिला, जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

SDRF टीम द्वारा आवश्यक उपकरणों की सहायता से मृतक का शव निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Ad Ad
To Top