उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर(हल्द्वानी) बनभूलपुरा स्थित गौला पुल पर आवागमन पूरी तरह से बंद, भारी बरसात का असर रूट डायवर्ट ।।।

बनभूलपुरा स्थित गौला पुल में भारी बारिश के कारण सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों का आवागमन बंद होने पर यातायात डायवर्जन प्लान ।।

नोट- यह डायवर्जन प्लान तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगा।

1-पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले एवं बनभूलपुरा स्थित गोला पुल होते हुए तीनपानी की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर कॉलटैक्स तिराहा से पनचक्की तिराहा होते हुए चंबलपुल से चौपला चौराहा होते हुए ऊंचा पुल तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) स्टंटबाजी पड़ी महंगी, वीडियो वायरल होने के बाद हुई बड़ी कार्रवाई, (वायरल वीडियो)

2- तीनपानी तिराहा से बनभूलपूरा स्थित गोला पुल होते हुए पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन मोती नगर तिराहा / डिबेर कट तिराहा से डायवर्ट होकर गन्ना सेंटर/ शीतल होटल तिराहा होते हुए पंचायतघर से आरटीओ रोड होते हुए लालडॉट तिराहे से कॉल टैक्स तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आज, अहम फैसलों पर लगा सकती है मुहर ।।

3- सब्जी मंडी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के बड़े वाहन मंडी गेट द्वितीय से सतवाल पेट्रोल पंप तिराहा होते हुए टीपी नगर तिराहा से पंचायतघर तिराहा होते हुए आरटीओ रोड से लालडांट तिराहा होते हुए कॉलटैक्स तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) शिवरात्रि के बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज,

4- चोरगलिया से हल्द्वानी,रुद्रपुर की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन कुंवरपुर -खेड़ा होते हुए काठगोदाम से अपने गंतव्य को जाएंगे।

Ad Ad
To Top