वीकेंड के दौरान हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
नोट-यह डायवर्जन प्लान दिनांक 22.03.2026 समय प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक प्रभावी रहेगा
◼️प्रातः 07:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक यात्रा रूट में भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
◼️पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को समय प्रातः 07:00 बजे से 22:00 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा। जो भारी वाहन शहर की ओर आ जाते है उन्हें नंबर 01 बैंड से पीछे रोड के बांई ओर व एचएमटी क्षेत्र में तथा पुलिस चौकी सलड़ी क्षेत्र में अमृतपुर मोड़ से अन्दर व मैगी प्वाइंट से अंदर पार्क किया जाएगा।
◼️ मैदानी क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जानने वाले समस्त भारी वाहन गोलापार क्षेत्र में पुराना आरटीओ फिटनेस सेंटर डिवाइडर से पीछे व खेड़ा चौकी से पीछे रोका जाएगा।
◼️बरेली रोड से आकर पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गोलपार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
◼️रूद्रपुर की ओर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड) से एन एच 109 (नया हाईवे) होते हुए पंतनगर, लालकुँआ से तीनपानी फ्लाईओवर से गोलपार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।
◼️रामनगर, बाजपुर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन कालाढूंगी (नैनीताल तिराहा) से डायवर्ट होकर मंगोली होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।
◼️ एलपीजी गैस वाहनों के अलावा आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों का (जैसे सब्जी, ईंधन, दूध आदि) का समय 14:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक यात्रा रूट में आवागमन वर्जित रहेगा।
◼️काठगोदाम क्षेत्र में यातायात का दबाव अत्यधिक होने पर समय 16:00 बजे बाद नैनीताल और भवाली से मस्जिद तिराहा से मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहन नंबर 01 बैड व रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए वाया कालाढुंगी से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
◼️दिनांक 22.03.2026 को अन्य जनपदों और राज्यों से आकर पर्वतीय क्षेत्र (नैनीताल,भीमताल,भवाली,अल्मोड़ा,मुक्तेश्वर) को जाने वाले समस्त दुपहिया वाहनों को वीकेंड में यातायात का अत्याधिक दबाव के दृष्टिगत विभिन्न चेकिंग पॉइंटों (टांडा बैरियर,बेलबाबा,कालाढूंगी में नैनीताल तिराहा, गोलापुल, खेड़ा चौराहा, नारिमन तिराहा व भीमताल तिराहा) में रोक कर वापस किया जाएगा।




