उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)खनन में ओवरलोड, तीन वाहन सीज।।

Uttarakhand city news ओवरलोड डंपरों पर बुग्गावाला पुलिस की कार्रवाई, तीन वाहन सीज
हरिद्वार। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और अवैध खनन/ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बुग्गावाला पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन ओवरलोड डंपरों को सीज किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद भर में थाना प्रभारियों को यातायात नियमों के उल्लंघन और अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में 30 मार्च 2026 की रात चौकी अमानतगढ़ क्षेत्र में बुग्गावाला पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान खनन सामग्री से भरे तीन डंपर ओवरलोड पाए गए, जिन्हें मौके पर ही सीज कर दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
उपनिरीक्षक देवेन्द्र चौहान (चौकी प्रभारी अमानतगढ़)
हेड कांस्टेबल कुश यादव
कांस्टेबल भागचंद
पुलिस की इस कार्रवाई से ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

To Top