मुख्य वन संरक्षक बनाए गए साकेत बडोला
देहरादून, 31 दिसंबर 2025।
भारतीय वन सेवा (उत्तराखण्ड संवर्ग) में वन संरक्षक के पद पर कार्यरत साकेत बढोला को मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति राज्यपाल की सहर्ष स्वीकृति से नियमित चयन के उपरांत 01 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।

पदोन्नति के साथ साकेत बडोला को वेतन मैट्रिक्स लेवल-14 (₹1,44,200 से ₹2,18,200) प्रदान किया जाएगा। उनका आवंटन वर्ष 2008 है और उन्होंने अपने सेवाकाल में वन संरक्षण, संवर्धन एवं प्रशासनिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।
राज्य शासन को विश्वास है कि नई जिम्मेदारी में साकेत बडोला प्रदेश के वनों की सुरक्षा, संरक्षण और सतत विकास के लिए प्रभावी योगदान देंगे। पदोन्नत अधिकारी के तैनाती आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे।




