उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून)राज्य में गैस की कमी नही, मंत्री ने कहीं कुकिंग गैस को लेकर बड़ी बात, बढ़ेंगे पीएनजी के कनेक्शन।

देहरादून। कैबिनेट मंत्रीरेखा आर्य ने राज्य में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वर्तमान में उत्तराखंड में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने बताया कि राज्य में 80,861 घरेलू और 12,146 वाणिज्यिक (कमर्शियल) सिलेंडर उपलब्ध हैं, जिससे किसी प्रकार की कमी नहीं है।
मंगलवार को गैस की मांग और आपूर्ति की समीक्षा बैठक के बाद मंत्री ने जानकारी दी कि राज्य में कुल 35,55,559 घरेलू और 60,976 वाणिज्यिक गैस कनेक्शन हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सीधे उपभोक्ताओं के घर तक सुनिश्चित की जाए और किसी भी स्थिति में एजेंसी या गोदाम से वितरण न किया जाए।
उन्होंने कहा कि अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को निर्धारित मानकों के अनुसार नियमित रूप से वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति की जा रही है। साथ ही गैस कंपनियों को निर्देशित किया गया है कि नए कमर्शियल कनेक्शन के लिए आवेदन मिलने के 24 घंटे के भीतर कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए।
मंत्री ने कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए बताया कि अब तक राज्यभर में 173 स्थानों पर छापेमारी की गई है, जिसमें 15 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने साफ कहा कि कृत्रिम कमी पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
इसके अतिरिक्त, राज्य में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन बढ़ाने के प्रयास भी तेज किए जा रहे हैं। इस संबंध में केंद्र सरकार से एनओसी प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का अनुरोध किया जाएगा।

To Top