उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर)उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया प्रवेश पत्र,इस तरह से कर सकते हैं डाउनलोड।।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) – संयुक्त राज्य जूनियर इंजीनियर सेवा प्रवेश पत्र डाउनलोड –

11 December 2023

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC)

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा संयुक्त राज्य जूनियर इंजीनियर सेवा प्रवेश पत्र जारी किया गया है। आवेदित उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर जाकर के डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने आयोग कृषि, उद्यान पशुपालन भर्ती की परीक्षा सात जनवरी को कराएगा और आयोग ने जेई भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)कुंभ की तैयारी प्रारंभ. सीएम ने अधिकारियों को दी डेट लाइन।।

आयोग कृषि, उद्यान, पशुपालन विभाग में समूह-ग के पदों पर भर्ती के लिए सात जनवरी को सभी जिलों में विभिन्न केंद्रों पर कराएगा। इसके प्रवेश पत्र 23 दिसंबर को जारी होंगे। आयोग ने इसी साल सात अक्तूबर को इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। जो अभ्यर्थी श्रुतलेखक चाहते हैं, वह 18 दिसंबर तक डाक या ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 23, 24, 26 व 27 दिसंबर को 14 शहरों में होगी।

Ad Ad
To Top