सम्मोहित/जादू कर ठगी करने वाला एक ठग को पुलिस ने दबोचने में सफलता पाई है पकड़े गए आरोपी ने एक महिला को सम्मोहित कर 50,000 व कान के कुंडल उतरवा लिए थे जिसकी शिकायत पर ज्वालापुर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी लोगों को पैसे व सोने को डबल करने का देता था झाँसा देता था ज्वालापुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ग़ाज़ियाबाद निवासी ठग को हिरासत में लिया पकड़े गए आरोपी के कब्जे से दो पीली धातु के टॉप्स व 9500 रुपये बरामद हुए हैं।
आरोपी की धरपकड़ हेतु पुलिस ने मुखबिर तंत्र एवं डिजिटल साक्ष्यो का किया प्रयोग
पुनः ठगी करने पहुँचा था ग़ाज़ियाबाद से हरिद्वार, पुलिस ने दबोचा
हरिद्वार पुलिस सभी से अपील करती है कि ऐसे किसी लालच में आकर अपने मेहनत की कमाई ना गंवाएं
12 फरवरी को वादिनी निवासी राजीव नगर कॉलोनी गोविंदपुरी, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गई थी कि दिनांक 12/02/2026 को तीन अज्ञात लड़कों ने उन्हें सम्मोहित कर ₹50,000 नगद तथा कान के कुण्डल उतरवा कर ले लिए।
उक्त तहरीर के आधार पर थाना ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 112/2026 पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को आवश्यक निर्देश दिए गए।
प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा द्वारा प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक समीप पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से संपर्क स्थापित कर डिजिटल साक्ष्यों, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई। साथ ही सर्विलांस व अन्य माध्यमों से आरोपियों की तलाश की गई।
इसी क्रम में दिनांक 13/03/2026 को आरोपी जमशेद पुत्र गफ्फार निवासी सेक्टर-11 झुग्गी झोपड़ी, थाना विजयनगर, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) को लालपुर ज्वालापुर जाने वाले मार्ग से चोरी के सामान सहित हिरासत में लिया गया।
आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है, साथ ही आरोपी का आपराधिक इतिहास ICJS पोर्टल एवं अन्य माध्यमों से जांचा जा रहा है।
नाम व पता आरोपित
जमशेद पुत्र गफ्फार निवासी सेक्टर-11 झुग्गी झोपड़ी, थाना विजयनगर, गाजियाबाद (उ.प्र.)
मूल निवासी: ग्राम पिपलेड़ा, थाना धौलाना, जनपद हापुड़ (उ.प्र.)
बरामदगी
- 02 पीली धातु के टॉप्स
- ₹9,500 नगद




