उत्तराखण्ड

[बड़ी खबर]लालकुआं का शराब तस्कर रुद्रपुर में बना रहा था नकली शराब, आबकारी विभाग ने पकड़ी नकली शराब की फैक्ट्री,माल बरामद।।

उधम सिंह नगर
अवैध शराब की धरपकड़ एवं रोकथाम हेतु आबकारी आयुक्त, उत्तराखण्ड, देहरादून तथा जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर द्वारा प्रदत्त निर्देषों के क्रम में आज दिनांक 22.11.2023 को श्री अशोक मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी, ऊधमसिंह नगर के नेतृत्व में आबकारी विभाग ऊधमसिंह नगर, जिला आबकारी प्रवर्तन इकाई तथा कुमायूॅ मण्डल, प्रवर्तन इकाई की संयुक्त टीम द्वारा रुद्रपुर क्षेत्र के भूरारानी स्थित एक घर पर दविश दी। इससे पूर्व मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी थी कि लालकुआं क्षेत्र का रहने वाला विकास मण्डल आज कल भूरारानी क्षेत्र में गतिविधि कर रहा है। मुखबिर द्वारा बताया गया है कि आज वह भूरारानी क्षेत्र में आने वाला है। टीम द्वारा उसकी सूरागसी लगायी गयी, तो वह अपनी ऑल्टो कार यू0के0-04 8229 में आता हुआ टीम को दिखाई दिया। विकास मण्डल को आबकारी विभाग द्वारा पूर्व के वर्षों में भी नकली षराब की फैक्ट्री के साथ पकड़ा था। टीम द्वारा उसकी कार का पीछा करने पर वह भूरारानी रोड़ में धर्मपुर के पास द्वारका इन्क्लेव फेज-1 कालौनी में घुस गया। टीम द्वारा कालौनी में उसकी खोजबीन की जाने लगी तो वह एक घर को बन्द कर ऑल्टो कार से जाता हुआ दिखाई दिया। टीम द्वारा उसको रोकने का इशारा किया गया तो वह टीम को पहचान कर गाडी तेज भगाकर ले गया। जिस घर से वह निकला था, उस घर की टीम द्वारा घेराबन्दी की गयी तथा पडोसी गवाहनों को बुलाकर घर का ताला तोडकर उनके समक्ष तलाशी ली गयी तो घर के अन्दर नकली शराब गुलाब ब्राण्ड बनती हुयी पायी गयी। टीम को इस घर से निम्न मात्रा में शराब और शराब बनाने के उपकरण मिले।
01-तैयार गुलाब ब्राण्ड के पव्वे- 34 पेटी (1632 पव्वे)

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)देर रात्रि यहां पुलिस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में हुआ बड़ा बदलाव।।

02-स्प्रिट-80 लीटर

03-इसेन्स-40 लीटर

04-तैयार देशी
शराब-120 लीटर।

05-बाजपुर देशी मदिरा के लेबिल-11680

06-देशी मदिरा के होलोग्राम-2600

07-एल्कोहल मीटर-01

08-थर्मामीटर-01

09-पिलखली डिस्टलरी के ढक्कन-3000

यह भी पढ़ें 👉  (एक्सक्लूसिव)यमकेश्वर में दो राज्यों के मुख्य मंत्रियों का संगम, योगी और धामी ने की शिव मंदिर में पूजा अर्चना ।।

10-बाजपुर डिस्टलरी के ढक्कन-2000

11-वासर-200

12-मोहर तारीख वाली-01

13-वित्तीय वर्श की मोहर-01

14-केरोमल-लगभग आधा लीटर

15-कलर- आधा लीटर

16-गौद की सीसी-03

17-कैमलिन गौद-02

18-स्टेम्प पैड-02

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)रोड कटिंग मनको की अनदेखी. DM ने की समस्त कार्य अनुमतियां निरस्त ।।

19-कैची-01

20-टैप-03 पीस

21-मिक्सर मशीन के साथ- 05

22-वाटर फिल्टर-01

23-खाली बारदाना-450 पव्वे।

24-गत्ते मय सैपरेटर-14 बन्डल।

  अभियुक्त विकास मण्डल पुत्र विरेन्द्र मण्डल वार्ड न0-04 आजाद नगर डौलीरेन्ज लालकुआॅ के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ कर दी गयी है। उक्त कार्यवाही के दौरान महेन्द्र सिंह बिश्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 रूद्रपुर तथा सोनू सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 काषीपुर अतिरिक्त प्रभार जनपदीय प्रवर्तन, ऊधमसिंह नगर के साथ अन्य आबकारी कार्मिक शामिल रहे।
Ad Ad
To Top