उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) भारी से बहुत भारी बारिश डीएम ने अधिकारियों को जारी किए बड़े निर्देश।।

Uttarakhand city news उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदल रहा है मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला अधिकारी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं

हरिद्वार

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा के पूर्वानुमान के दृष्टिगत सावधानी बरतने के सम्बन्ध में।

उपर्युक्त विषयक ड्यूटी ऑफिसर/वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव, राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून के पत्र संख्या 853/SEOC/73/IMD (2015) दिनांक 14.09.2025 के क्रम में भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 14.09.2025 को सायं 06:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के जनपदों में दिनांकवार अलर्ट की सूचना निम्नवत हैः-

1-दिनांक 15.09.2025 को देहरादून, बागेश्वर, चम्पावत एवं नैनीताल जनपदों में अत्यधिक वर्षा (ओरेंज अलर्ट) तथा शेष जनपदों में मध्यम से भारी वर्षा (येलो अलर्ट) होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जनपदों में बरसात और हिमपात।।

2 दिनांक 16.09.2025 को राज्य के सभी जनपदों में मध्यम से भारी वर्षा (येलो अलर्ट) होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

3-दिनांक 17.09.2025 को राज्य के पर्वतीय जनपदों में मध्यम से भारी वर्षा (येलो अलर्ट) होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

जनपद में आपातकालीन स्थिति/आपदा की सम्भावना के दृष्टिगत निम्नवत् व्यवस्थाए की जानी

आवश्यक है:-

Scanned with OKEN Scanner

1

2.

प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुये सावधानी, सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण बरता जाये।

किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जायें।

  1. आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।
यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) राज्य खनन तत्परता सूचकांक. केंद्र से मिला पुरस्कार. मिलेगी बड़ी धनराशि ।।

4.

NH. PWD, PMGSY, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।

  1. समस्त राजस्व उपनिरीक्षक ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे।

समस्त चौकी/थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वॉयरलैस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे। 6.

  1. उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाईल / फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।
  2. उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जायें।
  3. विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जाये।
  4. नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाये।
  5. जिला सूचना अधिकारी उक्त सूचना को जन-मानस तक दृश्य एवं प्रिन्ट मीडिया से प्रसारित करना सुनिश्चित करेंगे।
  6. समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना जिला आपाताकालीन परिचालन केन्द्र, हरिद्वार के दूरभाष नम्बर-01334-223999, 1077 (टोल-फ्री) मो0-7055258800, 9528250926, 9068197350 पर तत्काल दर्ज करायेगें।
यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) जानवरों के लिए अब दो विभाग तलाशेंगे पानी ।।

अतः अनुरोध है कृपया, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 14.09.2025 को जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद में आपदा प्रबन्धन से सम्बन्धित समस्त सेवाओं को तत्पर रखे जाने के साथ ही किसी भी आपदा की स्थिति में प्रतिवादन का उच्च स्तर बनाये रखने का कष्ट करें।

भवदीय, (मीरा रावत) आपदा प्रबन्धन अधिकारी, हरिद्वार।

Ad Ad Ad Ad Ad
To Top