: त्योहारी सीजन में जहां यात्री अपने घर की ओर रुख कर रहे हैं वही रेल प्रशासन रेल व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर कई स्टेशनों पर ब्लॉक ले रहा है जिसके चलते कई रेल गाड़ियां प्रभावित हो रही है रेलवे प्रशासन द्वारा इज्जतनगर मंडल पर बितरोई-मानपुर नगरिया रेलवे स्टेशनों के मध्य पुल संख्या 410 किमी 399/2-3 पर किए जा रहे ट्रैक लिंकिंग के कार्य हेतु 8 नवम्बर, 2023 को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक 6 घंटे का परिचालन ब्लाॅक दिया गया है। जिसके फलस्वरुप निम्नलिखित गाड़ियों का संचालन निम्नवत किया जायेगाः-
नियंत्रण/शार्ट टर्मिनेट/शार्ट ओरिजनेटः-
गाड़ी संख्या 05335/05336 काशीपुर-कासगंज-काशीपुर विशेष गाड़ी को उझानी रेलवे स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट/शार्ट ओरिजनेट किया जायेगा। अर्थात यह गाड़ी उझानी-कासगंज रेलवे स्टेशनों के मध्य निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 05337 कासगंज-बरेली सिटी विशेष गाड़ी को उझानी रेलवे स्टेशन पर शार्ट ओरिजनेट किया जायेगा। अर्थात यह गाड़ी कासगंज-उझानी रेलवे स्टेशनों के मध्य निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 05370 लालकुआँ-कासगंज विशेष गाड़ी को 30 मिनट नियंत्रित कर चलाया जायेगा।




