उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उत्तराखंड) भूकंप से फिर हिली धरती।।

उत्‍तराखंड की धरती एक बार‍ फ‍िर भूकंप के झटके से डोली। शुक्रवार शाम सीमांत जिले पिथौरागढ़ में नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र में भूकंप का झटका महसूस किया। लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी के गुड गर्वनेंस मॉडल पर आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत ।।

शुक्रवार की सायं नेपाल सीमा पर भूकंप का झटका महसूस किया गया है। जानकारी के अनुसार सायं 7 बजकर 16 मिनट पर नेपाल से लगी सीमा पर भूकंप का झटका महसूस किया गया । भूकंप की तीव्रता 3.5 मैग्नीट्यूड बताई जा रही है। नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र में झटका तेज महसूस किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अभी-अभी (हल्द्वानी) गोरा पड़ाव कट पर फिर बड़ा हादसा स्कूटी कार की टक्कर एक गभीर ।।

अन्य स्थानों पर कुछ ही लोगों को इसका आभास हुआ। नेपाल सीमा पर काली नदी किनारे के क्षेत्र में झटका तेज होने से लोग दहशत में रहे और घरों से बाहर निकल गए थे। भूकंप का केंद्र भी धारचूला तहसील क्षेत्र में बताया जा रहा है। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

Ad Ad
To Top