बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को अपने जन्मदिन पर विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की की पहली सूची जारी कर दी
इससे पूर्व सपा-रालोद गठबंधन और कांग्रेस अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है, वहीं भाजपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। बता दें कि आगरा और मथुरा जिले में पहले चरण के तहत 10 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
बसपा ने आगरा उत्तर विधानसभा सीट को छोड़कर जिले की बाकी आठ विधानसभा सीटों पर उन्हीं को प्रत्याशी घोषित किया है, जिनको छह माह पहले प्रभारी बनाया। उत्तर विधानसभा से शहर के प्रमुख व्यवसायी मुरारीलाल गोयल को प्रत्याशी बनाया है। गोयल कांग्रेस छोड़कर बसपा में शामिल हुए हैं। वह कांग्रेस में शहर उपाध्यक्ष थे।
आगरा जिले में बसपा ने इन्हें बनाया प्रत्याशी



मथुरा जिले की पांच सीटों पर इनको मिला बसपा का टिकट
मायावती के करीबी ने छोड़ी बसपा
हाथरस के सादाबाद से विधायक और बसपा सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय ने शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वह बसपा से निष्कासित होने के बाद भाजपा से अपरोक्ष रूप से जुड़े हुए थे। उन्होंने हाथरस में पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय को भाजपा के सहयोग से जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाया था। आज वह भाजपा की सदस्य लेंगे




